12वीं की छात्रा को सहपाठी से हुआ इश्क, लड़का शादी से कर रहा इन्कार; घरवालों को लेकर थाने पहुंची युवती

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को सहपाठी से शादी की गुहार लेकर एक छात्रा परिवार के साथ ट्रांस यमुना थाने पहुंची। उनका कहना था कि युवक पहले तैयार हो गया था। इस पर उसने अपने परिजन को राजी कर लिया। मगर, अब वो इन्कार कर रहा है।

पुलिस छात्रा के नाबालिग होने के कारण उसे समझाने के प्रयास में लगी है। किशोरी 12 वीं की छात्रा है। वह एक कोचिंग में भी पढ़ती है। सहपाठी से दोस्ती हो गई। वह उससे शादी करना चाहती थी। इस बारे में घरवालों ने बताया। वह भी तैयार हो गए। मगर, सहपाठी ने इंकार कर दिया।

इस पर किशोरी और उसके परिजन बुधवार को थाना ट्रांस यमुना पहुंचे। कहा कि युवक शादी नहीं कर रहा है। पुलिस का कहना है कि छात्रा नाबालिग है। उसकी शादी नहीं हो सकती। अब दोनों के परिवार को बुलाया गया है।

Related Articles

Back to top button