अरब सागर में गुजरात ATS-तटरक्षक बल के संयुक्त अभियान में 73 किलो नशीला पदार्थ बरामद, दो गिरफ्तार

भारतीय तटरक्षक ने एटीएस गुजरात के साथ मिलकर अरब सागर में एंटी नार्को ऑपरेशन चलाया। इस संयुक्त अभियान में 173 किलो नशीला पदार्थ बरामद किया गया। अधिकारियों ने इस मामले में मछली पकड़ने वाली नाव समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। यह अभियान 28 अप्रैल को एक पाकिस्तान मछली पकड़ने वाली नाव को जब्त करने के बाद चलाया गया था।

बता दें कि एक दिन पहले यानी की 28 अप्रैल को गुजरात आतंकवादी विरोधी दस्ते (एटीएस) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ मिलकर तटरक्षक बल ने अरब सागर में ऑपरेशन चलाया था। इस संयुक्त अभियान में भारतीय तटरक्षक बल ने पाकिस्तानी नाव से 86 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया था। जहाज पर सवार 14 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, तटरक्षक बल ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया कि कैसे पाकिस्तानी नाव से किस तरह नशीला पदार्थ बरामद किया गया। ऑपरेशन रात भर चलाया गया था। ऑपरेशन के लिए तटरक्षक जहाजों और विमानों को तैनात किया गया था। चालक दल के सभी सदस्य पाकिस्तान के बलूचिस्तान से हैं

Related Articles

Back to top button