भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे ने शुरू किया ‘ऑडियो ब्रिज’ अभियान, जुड़ेंगे 26000 मोदी मित्र

नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को ‘ऑडियो ब्रिज’ अभियान का एलान किया, जिसका मकसद 26 हजार मोदी मित्रों (प्रभावशाली व्यक्तियों) को एक साथ जोड़ना है। यह अभियान भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे ने शुरू किया है। इसमें मोदी मित्र और सूफी संत सहयोग कर रहे हैं। इसका मकसद पार्टी के अभियान को समझना और स्थानीय समुदायों को जोड़ना है, जिससे भाजपा के सदस्यों की संख्या को बढ़ाया जा सके।

इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रभावशाली लोगों को पार्टी के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी। ताकि वे अपने-अपने समुदायों में भाजपा की सदस्यता बढ़ाने में मदद कर सकें। इस अभियान में मोदी मित्र और सूफी संवाद के सूफी संत सहयोग कर रहे हैं। इन मोदी मित्रों के बीच एक पत्र वितरित किया गया है, जिसमें सदस्यों से ‘ऑडियो ब्रिज’ अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया है।

पत्र में क्या कहा गया
पत्र में लिखा गया है, ‘प्रिय मोदी मित्र, आपको भाजपा सदस्यता अभियान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है। सदस्य बनने के लिए बस 8800002024 पर एक मिस्ड कॉल दें और आगे के निर्देशों को पालन करें। सदस्यता प्रक्रिया के बारे में अधिका जानकारी के लिए आज सात अक्तूबर को शाम चार बजे हमारे विशेष ‘ऑडियो ब्रिज’ कार्यक्रम में शामिल हों। आपको भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम से विस्तृत जानकारी और मार्गदर्शन मिलेगा।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने 2 सितंबर को भाजपा के सदस्यता अभियान ‘संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024’ का शुभारंभ किया था। उन्होंने पार्टी में नए कार्यकर्ताओं से जोड़ने के लिए अपील की थी। पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि इस दौरान जो सदस्यता अभियान और संगठनात्मक ढांचा बनाया जाएगा, वह विधानसभाओं और संसद में 33 फीसदी आरक्षण के क्रियान्वयन के साथ मेल खाएगा। उन्होंने कहा था कि भाजपा एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन कर रही है।

Related Articles

Back to top button