कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए राजपत्रित सहित अन्य अवकाश की सूची जारी, यहां देखें

शिमला:  हिमाचल प्रदेश सरकार ने कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए राजपत्रित, वैकल्पिक, प्रतिबंधित अवकाश की सूची जारी कर दी है। कैलेंडर वर्ष 2025 में 24 राजपत्रित अवकाश होंगे। इस तरह कर्मचारियों की माैजूदा वर्ष के मुकाबले दो अतिरिक्त सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे। इसी तरह महिला कर्मचारियों के लिए तीन राजपत्रित अवकाश होंगे। ये अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स अधिनियम 1881 की धारा 25 के तहत महिला कर्मचारियों के लिए तथा दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारियों के लिए भी होंगे।

कैलेंडर ईयर 2025 में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स 1881 एक्ट के तहत 16 राजपत्रित अवकाश होंगे। इसके अलावा 12 वैकल्पिक छुट्टियां होंगी। आगामी वर्ष सात छुट्टियां रविवार के दिन पड़ रही हैं। प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है। सभी सरकारी कर्मचारियों को दो प्रतिबंधित छुट्टियों का लाभ उठाने के लिए अधिकृत किया जाएगा।

सरकार के अनुसार राज्य के उपायुक्तों को संबंधित जिले/क्षेत्र में महत्वपूर्ण मेलों और त्योहारों के उत्सव के संबंध में वर्ष 2025 के दौरान अपने अधिकार क्षेत्र में दो स्थानीय अवकाश घोषित करने के लिए अधिकृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button