‘पुष्पा 2’ से लेकर ‘लज्जा’ तक इन फिल्मों में पुरुषों ने महिलाओं का किया सम्मान

आज (8 मार्च) को ‘महिला दिवस’ है। यह दिन महिलाओं को सशक्त बनने की प्रेरणा देता है। बॉलीवुड ने समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी स्थिति को सुधारने में बड़ा योगदान दिया है। महिला दिवस के मौके पर हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसमें पुरुषों ने महिलाओं का खूब सम्मान किया है।
पुष्पा 2
‘पुष्पा 2’ फिल्म 17 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने अहम रोल अदा किया है। फिल्म में पुष्पा अपनी पत्नी के कहने पर एक विधायक को मुख्यमंत्री बना देता है। इसके अलावा पुष्पा अपनी भतीजी की जान और इज्जत बचाने के लिए सबकुछ दांव पर लगा देता है।
बाहुबली 2
साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली 2’ भी सबसे ज्यादा कामयाब फिल्मों में से एक है। फिल्म में प्रभास (बाहुबली) और सत्यराज (कटप्पा) अहम किरदार में हैं। पूरी फिल्म में दोनों राम्या कृष्णन (सिवगामी देवी) का बहुत सम्मान करते हैं। उनकी हर बात मानते हैं। इस फिल्म का ये डॉयलॉग बहुत मशहूर हुआ जिसमें बाहुबली कहते हैं ‘औरत पर हाथ डालने वाले का हाथ नहीं, काटते हैं उसका गला’।
गंगूबाई काठियावाड़ी
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन अहम किरदार में हैं। फिल्म एक कोठा चलाने वाली औरत पर बनी है। फिल्म में अजय देवगन (रहीम लाला) आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) का बहुत सम्मान करता है और उसे बुलंदी तक पहुंचने में बहुत साथ देता है।