यूक्रेनी नेताओं ने आम नागरिकों से की ये बड़ी अपील , कहा रूस से तुरंत आक्रमण का खतरा नहीं

यूक्रेन को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच यूक्रेनी नेताओं ने आम नागरिकों से शांत रहने और नहीं घबराने की अपील की है। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा है कि रूस से तुरंत आक्रमण का खतरा नहीं हैं। हालांकि नेताओं ने माना है कि खतरा वास्तविक है और यूक्रेन उसके लिए तैयार है। किसी भी परिस्थिति में खुद का बचाव करने के लिए 25 जनवरी को यूक्रेन को अमेरिकी हथियारों का एक शिपमेंट मिला है।

हालांकि मॉस्को ने इस बात से लगातार इनकार किया है कि वह यूक्रेन पर हमले की योजना बना रहा है। लेकिन रूस ने यूक्रेन बॉर्डर पर एक लाख से अधिक सैनिकों की तैनाती कर दी है और कई जगहों पर रूस सैन्य अभ्यास कर रहा है। इसी कारण से अमेरिका और उसके नाटो सहयोगी देश युद्ध की आशंका जता रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हाल ही में मॉस्को को धमकी देते हुए कहा था कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो हम रूस पर ऐसे प्रतिबंध लगाएंगे जो उसने देखे नहीं होंगे। उन्होंने कहा है कि पुतिन सरकार यूक्रेन बॉर्डर पर सेना की लगातार तैनाती कर रही है। यह हमला दूसरे युद्ध के बाद सबसे बड़ा आक्रमण होगा। यह दुनिया को बदल देगा।

Related Articles

Back to top button