सलमान खान ने किया ये काम , देख फैस हुए हैरान

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग चल रही है। इस बीच उनके कुछ गाने रिलीज हो रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने नए गाने ‘डांस विद मी’ का टीजर रिलीज किया है। इस वीडियो में सलमान की एंट्री पैरों से दिखाई गई है।

गाने की 24 सेकंड की झलग है और सलमान गाते और डांस करते दिख रहे हैं। सलमान के फैन्स ने तो उनकी जमकर तारीफ की है। वहीं कुछ लोग ट्रोलिंग से बाज नहीं है। एक सोशल मीडिया यूजर ने उनकी तुलना ढिंचैक पूजा से की है। सलमान का पूरा गाना कल यानी 29 जनवरी को रिलीज होगा।

सलमान खान ने अपने नए गाने का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस गाने को साजिद-वाजिद जोड़ी के साजिद खान ने कम्पोज किया है। गाने की शुरुआत सलमान के स्वैग के साथ होती है।

उनका आइकॉनिक ब्रेसलेट भी दिखाया जाता है। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘डांस विद मी’। गाना सलमान पर पिक्चराइज किया गया है। इसे गाया भी सलमान खान ने है। वह गाने में डांस करते भी नजर आ रहे हैं। सलमान गा रहे हैं, संग-संग नच ले, हम संग नच ले। फिर वह बोलते हैं, डांस विद मी।

Related Articles

Back to top button