मंगेतर ने किया शादी से इनकार तो लड़के ने किया ये काम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

राजस्थान के डूंगरपुर में एक लड़की ने सगाई के बाद लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया तो लड़के ने लड़की के घर जाकर लाखों के सामान को आग के हवाले कर दिया। दरअसल लड़की को पता लग गया था कि लड़का आदतन शराबी है, इसलिए उसने शादी से इनकार कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक, डूंगरपुर के साबला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली मुंगेड़ गांव की एक लड़की की शादी पास के गांव करियाणा के लड़के से तय हुई थी। 17 वर्षीय रीता की चार महीने पहले आरोपी देवा से सगाई भी हो गई थी। लेकिन सगाई के कुछ दिन के बाद जब रीता और उसके घरवालों को पता लगा कि देवा आदतन शराब पीता है तो सभी ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया। जिसके बाद देवा लगातार शादी का दबाव बना रहा था।

गुरुवार की रात करीब साढ़े 10 बजे देवा रीता के घर पहुंचा। घर में सभी लोग सोए हुए थे। तभी देवा ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी और बाइक में आग लगा दी। इतना ही नहीं, उसने कपड़े, बिस्तर और अन्य सामानों को भी आग के हवाले कर दिया। इसी दौरान रीता के घरवाले बाहर निकले तो देवा वहां से भाग गया। रीता की मां ने मामले भूरी देवी ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button