फ्रांस से 42 राफेल खरीदेगा ये देश , चीन को जवाब देने की ठानी

इंडोनेशिया फ्रांस से 42 राफेल जेट खरीदेगा। यह जानकारी फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने अपने ट्विटर पेज से दी है। इंडो-पेसिफिक क्षेत्र में इंडोनेशिया भारत के बाद दूसरा ऐसा देश होगा जिसके पास राफेल जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू जेट होंगे।

फ्लोरेंस ने कहा है कि इंडोनेशिया और फ्रांस के बीच रक्षा संबंधों के प्रगाढ़ होने से हमारी सामरिक साझेदारी को लाभ होगा। उन्होंने यह भी बताया है कि इंडोनेशिया पनडुब्बियों के क्षेत्र में फ्रांस के साथ सहयोग कर रहा है हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी है।

दक्षिण-पूर्व के एक और देश फिलिपींस ने हाल ही में भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीद को मंजूरी दी है। फिलीपींस ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम खरीदने वाला पहला देश है। 28 जनवरी 2022 को दोनों पक्षों ने ब्रह्मोस डील पर साइन किए हैं।

साउथ चाइना सी में चीन की बढ़ती दादागिरी से इंडोनेशिया और फिलीपींस सहित दक्षिणी पूर्वी एशियाई देश परेशान रहे हैं। हाल ही में दक्षिणी पूर्वी एशियाई देशों ने चीन को जवाब देने की ठानी है।

पांच देश- फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ब्रूनेई और इंडोनेशिया ने मिलकर एक गठबंधन बनाने की बात कही है। ये गठबंधन साउथ चाइना सी में आक्रमक चीन को जवाब देने के लिए है। ऐसे में फिलीपींस जैसे देश ब्रह्मोस जैसे मिसाइल से और इंडोनेशिया जैसे देश राफेल जैसे लड़ाकू जेट्स से ज्यादा मजबूत होंगे।

Related Articles

Back to top button