मणिपुर में भाजपा की गिरती सरकार, इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में विधायकों ने डाला डेरा

णिपुर में भाजपा सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। यहां पार्टी के विधायकों द्वारा एक के बाद एक इस्तीफा देने के बाद अब विधायकों के एक गुट ने दिल्ली का रुख किया है।

यहां ये गुट भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मिलने के लिए डेरा डाले हुए है। विधायकों के इस रुख को देखते हुए कहा जा रहा है सीएम एन बीरेन सिंह की सरकार में मतभेद खुलकर सामने आ रहा है। पार्टी के एक प्रमुख नेता ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

विधायकों की इस कार्रवाई को लेकर पार्टी के एक अन्य विधायक आरके इमो सिंह ने कहा कि हमसभी एक राजनीतिक दल की एक विशेष विचारधारा और उसके संविधान से बंधे हैं।

मणिपुर घाटी में विधायकों के बीच असंतोष कई दिनों से चल रहा है। दिल्ली जाने से एक दिन पहले लंगथबल निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक करम श्याम ने पर्यटन निगम मणिपुर लिमिटेड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने सीएम को लिखे अपने इस्तीफे में कहा था कि उन्हें अध्यक्ष के रूप में कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। उनका यह पत्र वायरल हो रहा है। जिनमें से सात भाजपा विधायक हैं।

Related Articles

Back to top button