Cannes 2022 में पहुंची ऐश्वर्या राय,शुरू हो गए खूबसूरती के चर्चे

ऐश्वर्या राय Cannes 2022 में पहुंची हैं। एक बार फिर से उनकी खूबसूरती के चर्चे शुरू हो गए हैं। सबसे ज्यादा बातें उनकी आंखों पर होती हैं। वह बता भी चुकी हैं कि बचपन में उनकी आंखों और बालों के रंग की वजह से ही उन्हें अटेंशन मिलता था। ऐश्वर्या की आंखों की खासियत क्या है, इस बारे में गूगल पर खूब सर्च किया जाता है। फिल्मों में वह जरूरत के हिसाब से लेंस पहनती हैं। हालांकि कई बार लोग यह भी सर्च करते हैं कि उनकी आंखों का असली रंग क्या है। कई बार ये नीली लगती हैं, कभी हरी तो किसी को ग्रे। ऐश्वर्या राय एक बार खुद बता चुकी हैं कि उनकी आंखें किस रंग की हैं।

ऐश्वर्या राय बेहद खूबसूरत हैं, यह पूरी दुनिया को पता है। वह जब सामने होती हैं तो उनसे नजर हटाना मुश्किल होता है। शायद ही कोई होगा जिसे ऐश्वर्या राय की जादुई आंखें न पसंद हों। कई लोगों को लगता है वह लेंसेज पहनती हैं। इंटरटनेट पर उनकी आंखों के बारे में भी काफी सर्च किया जाता है। ऐश्वर्या खुद बता चुकी हैं कि उनकी आंखों का रंग कैसा है। 2016 में आई गूगल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में 6000 इंटरनेट यूजर्स हर महीने ऐश्वर्या राय की आंखों (Aishwarya Rai eyes) के बारे में सर्च करते हैं।

 

Related Articles

Back to top button