‘गुड बैड अग्ली’ के पहले शो पर अजित कुमार के फैंस ने मचाया धमाल, झूमते गाते आए नजर

सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ आज पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस मौके पर अजित कुमार के फैंस काफी उत्साहित दिखे। अजित कुमार के फैंस ने इस मौके को बहुत खास बना दिया है। वह पहले शो पर सिनेमाघरों के पास जमा हुए और झूमते गाते नजर आए। कुछ दर्शकों ने ढोल तमाशे बजाए।

फैंस ने अजित कुमार के लिए दिखाया प्यार
अजित कुमार की फिल्में एक त्योहार की तरह होती हैं। अजित कुमार की फिल्म रिलीज होने के मौके पर उनके फैंस सिनेमाघरों के पास जमा होते हैं और अजित कुमार के प्रति अपना प्यार दिखाते हैं।
इसी तरह के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ फैंस अजित कुमार के बड़े-बड़े पोस्टर लेकर सिनेमाघरों में जा रहे हैं।
ओम पुरी की पूर्व पत्नी ने इसलिए ठुकरा दिया था विधु विनोद चोपड़ा का शादी का प्रपोजल, खुद बताई वजह

उत्साहित दिखे अजित कुमार के फैंस
एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सिनेमाघर के गेट पर अजित कुमार का एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है। उनके प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा स्टार के प्रति सम्मान दिखाने के लिए पोस्टर के गले में फूलों की माला पहनाई। एक दूसरे वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे ही सिनेमाहाल के पर्दे पर अजित कुमार नजर आते हैं फैंस सीटी बजाना शुरु कर देते हैं।

क्या है फिल्म की स्टोरी?
‘गुड बैड अग्ली’ साल 1997 में आई अमेरिकन फिल्म ‘ब्रेकडाउन’ की तर्ज पर बनी है। फिल्म की कहानी अर्जुन की कहानी पर आधारित है, जो एक ऐसा व्यक्ति है जो अपनी पत्नी कायल (त्रिशा कृष्णन) को बचाने के लिए एक खतरनाक मिशन पर निकलता है। अर्जुन की पत्नी को अजरबैजान में एक कुख्यात समूह ने पकड़ लिया है।

Related Articles

Back to top button