नामांकन से पहले अखिलेश ने सपाइयों को दिया ये संदेश, जानकर चौक जायेंगे आप भी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करहल सीट से नामांकन के लिए निकल चुके हैं। इसके पहले उन्होंने एक ट्वीट के जरिए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संदेश दिया।

अखिलेश ने लिखा- ‘ये ‘नॉमिनेशन’ एक ‘मिशन’ है।’ अखिलेश कल ही अपने गांव सैफई आ गए थे। वहीं से आज वह करहल के लिए निकले हैं। थोड़ी देर में मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचकर वह अपना नामांकन करेंगे। इसके पहले अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- ‘ये ‘नॉमिनेशन’ एक ‘मिशन’ है क्योंकि यूपी का ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा! आइए प्रोग्रेसिव सोच के साथ सकारात्मक राजनीति के इस आंदोलन में हिस्सा लें…नकारात्मक राजनीति को हराएं भी, हटाएं भी!! जय हिन्द!!!’

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन के लिए सैफई से निकले अखिलेश के साथ पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और करहल क्षेत्र से सपा विधायक सोबरन सिंह यादव भी हैं।

अखिलेश के मैनपुरी आने पर वहां कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सरकारी अमला भी अपनी तैयारी पूरी कर चुका है। उधर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव भी कलक्ट्रेट पहुंच चुके हैं। उनके साथ विधान परिषद सदस्य अरविंद यादव भी मौजूद हैं। अखिलेश यादव का नामांकन पत्र 12 बजे के आसपास दाखिल होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button