भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का बड़ा बयान , कहा सिर्फ 5 दिन में दिखाएंगे …

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने कहा है कि भगत सिंह यदि सेफ जगह देखते तो देश आजाद नहीं होता। हम यहां आए हैं। सिर्फ 5 दिन में दिखाएंगे कि हमसे बड़ा संगठन किसी का नहीं है। यह गोरखनाथ की धरती है।

यहीं रहेंगे। इसे छोड़ेंगे नहीं। चंद्रशेखर सोमवार को यहां गोरखपुर में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में मुख्यमंत्री का जनता दरबार लगता है। प्रियंका के परिवारीजन चार बार मिले लेकिन न्याय नहीं मिला। विवि में मरी प्रियंका के प्रकरण में पुलिस ने एफआर लगा दी। उसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रियंका की विभागाध्यक्ष जो हैं वह मुख्यमंत्री की करीबी हैं लिहाजा पुलिस ने प्रकरण को रफा दफा कर दिया।

चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री पर गरीबों का हक मारने, सरकारी जमीन का मुआवजा लेने तथा कई अन्य गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यहां लोगों पर फर्जी रासुका लगाया जाता है। इसका भुक्तभोगी मैं भी हूँ।

Related Articles

Back to top button