भाजपा नेता बोले- ये घटना नहीं मानसिकता है, कहा- यूपी के दो लड़के चुप क्यों

लखनऊ:  भाजपा सांसद व प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के मामले को लेकर कांग्रेस व सपा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अब यूपी के दो लड़के चुप क्यों हैं?उन्होंने कहा कि ये घटना नहीं मानसिकता है। कोलकाता दुष्कर्म कांड पर सपा व कांग्रेस के नेता चुप हैं। सपा अपराधियों को संरक्षण देती है। यही कारण है कि कन्नौज और अयोध्या के मामले में सपा का असली चेहरा सामने आया है।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने नारा दिया था कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं। वह चुप क्यों हैं? उनके मुंह में क्यों दही जमा है? राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में क्या सिर्फ भ्रष्टाचारी ही बचे हैं? कांग्रेस की चुप्पी बहुत कुछ बोल रही है।उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल पर कहा कि याद रखें कि जब मुख्तार अंसारी पंजाब की जेल में था तो गुहार लगाई थी कि उसे यूपी न भेजा जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मायावती और अखिलेश यादव को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने रिकॉर्ड बनाया है। वह यूपी में सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीएम हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 अगस्त को अपने कार्यकाल के 7 साल, 148 दिन पूरे किए। योगी से पहले पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानंद इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं।

Related Articles

Back to top button