मैदानों में एक सप्ताह तक माैसम साफ, मध्य-उच्च पर्वतीय कुछ भागों में तीन दिन बारिश के आसार

शिमला:  हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में पारा और चढ़ने की संभावना है। उधर, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर तीन दिन बारिश की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य से सभी मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 10 अक्तूबर माैसम शुष्क बना रहेगा। जबकि उच्च व मध्य पर्वतीय कुछ स्थानों पर 5, 8 व 9 अक्तूबर को बारिश का पूर्वानुमान है। बाकि दिन इन क्षेत्रों में भी माैसम साफ रहने की संभावना है।

शिमला में न्यूनतम तापमान गिरा
वहीं प्रदेश में राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान गिर गया है। सुबह-शाम ठंडक बढ़ गई है। शुक्रवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सुंदरनगर में 15.3, भुंतर 14.5, कल्पा 8.4, धर्मशाला 17.9, ऊना 18.8, नाहन 19.3, केलांग 6.9, पालमपुर 15.0, सोलन 12.8, मनाली 12.2, कांगड़ा 18.1, मंडी 17.7, बिलासपुर 19.1, चंबा 17.0, डलहाैजी 15.8, कुकुमसेरी 5.9, कसाैली 17.5, देहरा गोपीपुर 20.0, ताबो 4.7, मशोबरा 14.9 व सैंज में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कहां कितना पारा चढ़ा
गुरुवार को राजधानी शिमला में तीन और ऊना में सात साल बाद सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ। चंबा में 14 साल बाद अधिकतम तापमान 33 डिग्री पहुंचा।

ऊना             36.4
बिलासपुर      35.2
चंबा               33.0
कांगड़ा         32.6
मंडी              31.0
सोलन           31.0
नाहन             30.0
धर्मशाला       29.6
शिमला         26.0
मनाली          25.7

Related Articles

Back to top button