उत्तराखंड में नेताओं के दलबदल का सिलसिला नहीं ले रहा थमने का नाम , 26 दिन में इस नेता ने बदली तीसरी बार पार्टी

उत्तराखंड में नेताओं के दलबदल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नैनीताल के हेम आर्य ने चुनाव लड़ने के लिए 26 दिन में ही तीसरी बार पार्टी बदल दी। अब वह आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नैनीताल विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में हेम आर्य ने भाजपा के टिकट पर नैनीताल से चुनाव लड़ा था। उस समय वह कांग्रेस प्रत्याशी सरिता आर्य से करीब पांच हजार वोटों के अंतर से हार गए थे। 2017 में भाजपा से उनका टिकट कट गया। तब भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए संजीव आर्य को उन पर तरजीह दी। इस पर हेम आर्य निर्दलीय चुनाव लड़े, पर हार गए। चुनाव के बाद हेम कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पांच साल वह कांग्रेस में रहे।

पर इस बार भी संजीव आर्य ने कांग्रेस में वापसी कर, हेम के टिकट का सपना तोड़ दिया। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले संजीव आर्य, भाजपा छोड़कर कांग्रेस में लौट आए। ऐसे में कांग्रेस से टिकट न मिलता देख हेम वापस भाजपा में पहुंच गए। उन्हें टिकट का मजबूत दावेदार भी माना जा रहा था। इसी बीच अचानक बदले राजनीतिक घटनाक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा में आ गईं।

Related Articles

Back to top button