पायल रोहतगी ने दी बॉयफ्रेंड को धमकी, कहा- शादी की डेट बताओ वरना …

पायल रोहतगी हाल ही में शो लॉक अप में नजर आई थीं। शो में कई बार पायल ने अपने बॉयफ्रेंड संग्राम सिंग को लेकर बात की थी। अब शो से बाहर आने के बाद पायल, संग्राम के साथ रोमांटिक टाइम स्पेंड कर रही हैं।

अब दोनों शादी की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच पायल ने संग्राम को धमकी भी दी है। पायल ने शादी को लेकर संग्राम को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द शादी की डेट फाइनल करो। अगर शादी की डेट जल्दी फाइनल नहीं की तो वह एक स्टेप लेंगी। अब वो स्टेप क्या होगा इसके बारे में आगे पढ़ें।

पायल ने दरअसल ये धमकी सीरियसली नहीं बल्कि मजाक में दी है। दरअसल, संग्राम को लेकर पायल ने कहा, पहले तो हम शादी कर लें फटाफट। संग्राम ने कहा कि हम बर्थडे पर शादी करेंगे। अगर संग्राम ने अब एक हफ्ते पहले डेट नहीं बताई न तो मैं उसका नंबर मीडिया में शेयर कर दूंगी। मीडिया वालों फिर उन्हें कॉल करना और पूछना कि डेट बताओ, आपने शो पर आकर पायल को फिर से प्रपोज किया था। आप लोग उनसे डेट के बारे में पूछो। ये आपकी ड्यूटी है। मैं तो थक गई हूं।

पायल कभी मां नहीं बन सकती हैं, इसका खुलासा खुद पायल ने किया था। पायल ने कहाथा कि संग्राम को बच्चे बहुत पसंद हैं। पायल खूब रोई थीं ये सब बताते हुए। इसके बाद पायल ने कहा था कि उन्होंने संग्राम को कहा है कि वह किसी और लड़की से शादी कर लें जो उन्हें बच्चे दे सकतें। पायल ने बाद में मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह और संग्राम अब सेरोगेसी या अडॉप्शन के जरिए पैरेंट्स बनेंगे।

Related Articles

Back to top button