विदेशी महिला के साथ गैंगरेप मामले में सामने आई ऋचा की प्रतिक्रिया, घटना को बताया शर्मनाक

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने झारखंड के दुमका में एक विदेशी महिला से गैंगरेप की कथित घटना का खुलासा हुआ है। सात ग्रामीणों द्वारा स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। ऋचा ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए इस घटना पर चिंता व्यक्त किया है।

ऋचा चड्ढा ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा कर इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, ‘शर्मनाक, विदेशियों के साथ भारतीय वैसे ही व्यवहार कर रहे हैं, जैसे वे अपनी महिलाओं के साथ करते हैं। हमारे ऐसे समाज पर शर्म आती है।’ ऋचा चड्ढा के अलावा अभिनेता और गायक दुलकर सलमान ने भी इस शर्मनाक घटना पर फ्रतिक्रिया दी है।

दुलकर सलमान ने कहा, ‘इस घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। आप दोनों हाल ही में कोट्टायम गए थे, जहां पर करीबी दोस्तों ने आपको भोजन पर बुलाया था। ऐसा कहीं भी किसी के साथ नहीं होना चाहिए।’

गौरतलब है कि शुक्रवार को एक महिला पर्यटक स्पेन से आई है। यह घटना शुक्रवार रात को रांची से 300 किमी दूर हंसडीहा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कुरुमाहत में हुई। महिला पर्यटक अपने साथी के साथ यहां एक टेंट में रुकी थी। इस दौरान सात ग्रामीणों ने जोड़े को पीटा और उनका सामान लूट लिया, साथ ही महिला का यौन उत्पीड़न किया। जारमुंडी संभाग के पुलिस अफसर ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को ही हुई है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button