घर में घूमती है सौतन की आत्मा…दूसरी पत्नी को सता रहा थे ये डर, इसलिए पति ने उठाया खौफनाक कदम

मैनपुरी: मैनपुरी के कुसमरा की लोअर गंगा नहर ढाढस पुल से बृहस्पतिवार देर शाम को नहर में छलांग लगाने वाले नीतेश का शुक्रवार को भी सुराग नहीं लगा। उसके शव की तलाश होती रही। फर्रुखाबाद से आए गोताखोर बैरंग लौट गए। थाना पुलिस अब एसडीआरएफ के जवानों को बुलाने की तैयारी में है।
इसलिए हो गई थी दूसरी पत्नी से कलह
इधर, इस घटना के पीछे का कारण शुक्रवार को पुलिस के सामने आया। पुलिस के अनुसार नीतेश की पहली पत्नी खत्म हो गई थी। उससे एक बच्चा भी है। बृहस्पतिवार को पत्नी ने उससे कहा था कि घर में सौतन की आत्मा घूमती है। वह इस घर में नहीं रह सकती। नया घर दिलवा दो। इसी बात पर दंपती में कलह हुई और नीतेश ने गंगा नहर में छलांग लगा दी।
नहर में लगाई पति ने छलांग
थाना किशनी के ग्राम बुढ़ौली निवासी नीतेश (26) पुत्र रामबक्श वाल्मीकि बृहस्पतिवार दोपहर को दिल्ली से नौकरी कर घर वापस आया था। घर पर पत्नी से विवाद होने के बाद गुस्से में नीतेश मोबाइल घर पर ही छोड़कर बाइक से कुसमरा बाजार चला गया था। वहां से देर शाम वह लोअर गंगा नहर ढाढस पुल पर पहुंचा और पटरी पर बाइक खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी थी।