कड़वाहट से शुरू होगी प्रेम कहानी! अबरार काजी के आगामी शो का प्रोमो जारी

दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए टीवी पर एक नया शो आने को तैयार है। आगामी शो ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ का प्रोमो निर्माताओं ने जारी किया। प्रोमों में दो एक दम अलग-अलग विचारधारों के लोगों के बीच प्यार और कड़वाहट जन्म लेता दिखा।
क्या है प्रोमो में?
सामने आए प्रोमो में एक लड़की ‘कथा’, जिसे पेड़ और पौधों से बहुत प्यार है अपने गार्डेन के साथ काफी खुश नजर आती है। उसकी मां उसे टोकते हुए प्यार से कहती है, इन पौधों से ही शादी करोगी क्या? इसके बाद वह बीते हुए कल का उदाहरण देकर बात को टाल देती है। अगले ही पल एक रइसजादा (उदय) जो शेफ और जिसे कुकिंग से प्यार है उससे टकराता है, जिससे कथा के पौधे टूट जाते हैं। गोबर लगने से उदय नाराज हो जाता है। दोनों की बीच एक तीखी बहस होती है। उदय कसम खाता है कि वह उसे अपने प्यार में गिरा कर छोड़ देगा।
कब और कहां देख सकेंगे शो
यह धारावाहिक स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। इसमें एक पारिवारिक ड्रामा और प्यार दोनों ही देखने को मिलने की उम्मीद है। 21 अप्रैल से शाम 7 बजे से इसका प्रसारण शुरू होगा। दर्शक इसे ओटीटी पर भी देख सकते हैं।
‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ स्टार कास्ट
शो में अबरार काजी और आफिया तायबली मुख्य भूमिका निभाएंगी। अबरार पहले से ही टीवी शो के माध्यम से लोगों को दिलों में जगह बना चुके हैं। उन्हें आखिरी बार ‘कुमकुम भाग्य’ में देखा गया था, जहां उन्हें राची शर्मा के साथ देखा गया था।