खलिया टाप ट्रैक पर दो पर्यटक लापता, नहीं लगा कोई सुराग

पिथौरागढ़ जिले में खलिया ट्रैक पर ट्रेकिंग को गए दो पर्यटक रास्ता भटकने से लापता हो गए। सूचना के बाद हरकत में आए पुलिस, प्रशासन ने गायब पर्यटकों की खोजबीन को सर्च अभियान चलाया। 20 घंटे बाद भी दोनों पर्यटक को कोई पता नहीं चला है। बरेली के दो पर्यटक संतोष व विशाल रविवार को मुनस्यारी से खलिया ट्रेक पर ट्रेकिंग को रवाना हुए। लेकिन देर रात तक भी उनकी वापसी नहीं हुई।

मानाजा रहा है कि वापसी में दोनों रास्ता भटक गए। बाद में लोगों ने इसकी सूचना किसी तरह प्रशासन तक पहुंची। पर्यटकों के गायब होने की सूचना से हड़कंप मच गया और उनकी खोजबीन को सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन उनका कहीं भी सुराग नहीं लगा। दूसरे दिन सोमवार को प्रशासन ने गाइड सोनू निर्खुपा के नेतृत्व में खोजबीन शुरू की। जंगलों की खाक छानी गई।

नायब तहसीलदार भुवन लाल वर्मा ने कहा दोनों रास्ता भटक गए हैं। ऐसी आशंका है। स्थानीय गाइडों की मदद से खोजी अभियान चलाया जा रहा है। उम्मीद है जल्द दोनों को सुरक्षित खोजा लिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो तलाशी अभियान में लोगों की संख्या बढाई जाएगी। खलिया के सभी जंगलों में लोग भेजे हैं।

Related Articles

Back to top button